एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे जोधपुर के पत्रकार

जोधपुर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की मेजबानी में जयपुर में 26 व 27 अगस्त को आयोजित होने जा रहे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय महाअधिवेशन में जोधपुर जार से जुड़े पत्रकार भी शिरकत करेंगे।
जार जोधपुर इकाई के अध्यक्ष सैयद मुनव्वर अली एवं महासचिव मिश्रीलाल पंवार ने बताया कि इस महाअधिवेशन में भागीदारी निभाने के लिए 20 सदस्यीय पत्रकारों का दल 25 अगस्त की रात को निजी बस द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेगा। जार जोधपुर के पत्रकारों का यह प्रतिनिधि मंडल दो दिवसीय इस सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button