डॉ.एस.एन. मेडिकल कॉलेज में पहुँची मोबाइल कैसर जॉच वैन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अन्तर्गत
मोबाइल कैंसर निदान वैन में मैमोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, एण्डोस्कोपी, कॉल्पोस्कोपी सुविधा मिलेगी
जोधपुर। जोधपुर को प्रदस्त मोबाइल कैंसर निदान देन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर को प्रदान की गई मोबाइल कैंसर निदान वैन में निम्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। जिसमें मैमोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, एण्डोस्कोपी, कॉल्पोस्कोपी, वॉशरूम सुविधा,जनरेटर, मरीज जॉच बेड की सुविधा उपलब्ध है। यह सम्पूर्ण वैन वातानुकूलित है।
डॉ. दिलीप कच्छवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब जोधपुर में मरीजों को सभी प्रकार की कैंसर समस्याओं की जाँचों के लिये सुलभ एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस दूरगामी परियोजना में मरीजों के हितार्थ इस महाविद्यालय को उपलब्ध इस बैन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी प्रकार की कैंसर की जॉच सम्बन्धी समस्त सुविधाऐं समय दी जा सके । यह वेन विशेष रूप से कैन्सर की प्रथम अवस्था में जॉच के लिये सुविधाजनक है ।
डॉ. कच्छवाह ने बताया कि इसके द्वारा जोधपुर एवं आस-पास के ग्रामीण ऑचल में रहने वाले लोगों की प्रारम्भिक जॉच की जा सकेगी तथा प्रारम्भिक अवस्था में ही कैन्सर का पता लगा कर ईलाज सम्भव हो सकेगा। इस वेन में उपलब्ध मेमोग्राफी एवं कॉल्पोस्कोपी के द्वारा महिलाओं के ब्रेस्ट कैन्सर, सर्विक्स केन्सर का शुरूआत में ही पता लगाया जा सकेगा। इस वैन का जल्द ही आमजन के लिए शुभारम्भ किया जाएगा।