राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिव सेना : जैन

राजस्थान के प्रत्येक जिले में बूथ स्तर पर शिवसेना को किया जाएगा मजबूत : पदम जैन

जोधपुर। हाल ही में नवनियुक्त जोधपुर के जिला प्रमुख पप्पाराम बिश्नोई एवं उनकी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश प्रमुख पदम जैन ने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन के कार्यकारिणी एवं सदस्यों को उनके दायित्व एवं कार्य को विस्तार से समझा कर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश प्रमुख पदम जैन ने कहा की प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में 200 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी और चुनाव लड़ेगी। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल करेंगे।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चला कर नए कार्यकर्ता-सदस्य जोड़े जाएंगे और उन्हें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। इधर जोधपुर जिला प्रमुख पप्पा राम बिश्नोई ने शिवसेना बिलाड़ा तहसील इकाई का विस्तार करते हुए देवाराम बिश्नोई को बिलाड़ा तहसील प्रमुख नियुक्त किया गया और दिनेश बिश्नोई को बिलाड़ा तहसील उप प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके अलावा जोधपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नरेश भटनागर को सचिव, पवन सजाडा को लूणी तहसील प्रमुख, विशाल प्रजापत को जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, नरेंद्र सिंह चौहान को वार्ड 47 प्रमुख नियुक्त किया गया। राज्य प्रमुख पदम जैन ने इन सभी को नियुक्ति पत्र जारी किए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button