राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय चौ.हा.बो. में प्रथम बार महिला का सिजेरियन प्रसव

जोधपुर। राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय, चौ. हा. बो. जोधपुर में प्रथम बार किरण नाम की महिला का सिजेरियन प्रसव कराया गया। प्रसव के पश्चात् महिला तथा शिशु पूर्णतया स्वस्थ है।

चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नृसिंह माथुर ने जानकारी दी कि सर्जरी में डॉ. अंशु माथुर (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ. श्वेता जीनगर (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ. रमेश कुमार खत्री (एनेस्थिसिया), डॉ. शिल्पा अग्रवाल (शिशुरोग विशेषज्ञ), डॉ. निलिमा गोस्वामी (चिकित्सा अधिकारी), नर्सिंग ऑफिसर में श्रीमती नीतू चौधरी, श्री देवेन्द्र, श्री श्रवण कुमार चौधरी सिंह नामित राणावत, आकांशा तथा वार्ड बॉय में श्री बजरंग, श्री रोहित की टीम ने सहयोग किया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button