भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू

जोधपुर। ब्रह्मलीन संत अजनेश्वर महाराज की 96वीं बरसी महोत्सव के अवसर पर अजनेश्वर धाम में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हुई। शांतेश्वर महाराज के सानिध्य में कथा का वाचन विश्व मंगल सेवा संस्थान के मदन मोहन महाराज ने किया व कथा के पहले दिन मंगलाचरण व भागवत कथा का महात्म्य बताया।

इससे पूर्व दोपहर में कलश यात्रा निकाली गई तथा पोथी पूजा के साथ भागवत कथा शुरू की गई। कलश यात्रामें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। इस अवसर पर कमल सर्राफ ने सपत्नीक पोथी पूजा की। कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, ओपी गौड़, डॉ. एसपी अग्रवाल, गोपीकिशन मालानी, गोपाल शारदा, निरंजन माथुर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button