भजन सम्राट प्रकाश माली के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

ओंकार भारती महाराज के चातुर्मास में भक्ति संध्या आयोजित

जोधपुर। प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रकाश माली द्वारा आज देवीदान नगर सुंथला नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री 1008 ओंकार भारती जी महाराज के चातुर्मास में भक्ति संध्या आयोजित की गई। प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रकाश माली ने अपने भजनों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी भजनों पर झूम उठे, पांडाल खचाखच भर गया।

इस अवसर महामंडलेश्वर श्री सोमेस्वर गिरी जी महाराज बिजोलाई आश्रम, मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष श्री हनुमानसिंह खांगटा, गोपालसिंह भलासरिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । आयोजन समिति द्वारा प्रकाश माली का साफा उपरहना पहनाकर स्वागत किया गया।

स्वागत में विजयसिंह मेड़तिया , जालमसिंह खींची, रामेस्वर गहलोत, श्यामसिह राजपुरोहित, गंगासिह सेवकी, घेवरराम सुथार, श्यामलाल प्रजापत, भवानीसिंह सेवकी , नरेश सैन, ईश्वर प्रजापत, भगवानसिंह भाटी, पिन्टु सेन, एवं नवयुवक मंडल द्वारा प्रकाश माली का स्वागत किया गया। इस पर प्रकाश माली ने आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button