जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव का हुआ  समापन

मनोरम प्रस्तुतियों एवं प्रतिभाओं को मिला मंच

जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण।  जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव-2023 दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन सोमवार, 21 अगस्त को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर लाल मैदान पावटा जोधपुर में भव्य समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्रीमती संगीता बेनिवाल की मुख्य आतिथ्य में हुआ तथा अध्यक्षता शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार की रही। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डाईरेक्टर, उ. प. रेलवे जोधपुर श्री ललित शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) डॉ. सुनिता पंकज, श्री सलीम खान, समाजसेवी श्री जसवन्त सिंह कच्छावाह, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर श्री प्रेमचन्द सांखला, जिला संयोजक राजस्थान युवा बोर्ड जोधपुर श्री  नितेश पुष्करणा, पार्षद श्रीमती  किरण गहलोत उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता बेनिवाल के द्वारा संबोधन करते हुए युवाओं में कला एवं प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर युवा महोत्सव को अभूतपूर्व आयोजन बताया है क्योंकि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा और कला का प्रदर्शन का बेहतर मौका मिलता है और वे प्रोत्साहित होते है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती मनीषा पंवार ने जिला स्तर पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रेष्ठ कलाकार इस प्रकार के आयोजन से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकेंगे। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों से अन्य कलाकार भी प्रोत्साहित होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन सचिव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भल्लूराम खीचड़ ने दो दिवसीय कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। 

समापन समारोह से पूर्व द्वितीय दिन 6 प्रतियोगिताओं में 348 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रकार 856 कलाकारों ने विविध विधाओं सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय एकल गायन, शास्त्रीय वादय यन्त्र, आशु भाषण, समुह चर्चा, फोटोग्राफी, मार्शल आर्ट, योगा, स्लोगन लेखन, कविता लेखन, लुप्त एवं दुर्लभ कलाओं में सक्रियता एवं रूचिपूर्वक भाग लिया। इन विधाओं में प्रथमं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं का प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक अतिथियों द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा समस्त निर्णायकों कार्यक्रम के सहयोगी अधिकारियों कार्मिकों का अभिनंदन किया गया।

  कार्यक्रम के सुचारू व्यवस्था के लिए एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं स्काउट गाईड के कैडेट्स को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) श्री इंसाफ खान जई, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक (मुख्या.) श्री पुरूषोतम राजपुरोहित, एसीबीईओ जोधपुर शहर श्री मूल सिंह चौहान, कार्यक्रम अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह गहलोत, सहायक निदेशक श्री संजय परिहार, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर दवे, आर.पी. श्री अशोक चारण, प्रधानाचार्य श्री प्रकाश भाटी, लीला गहलोत, मीना जांगिड़, विजयलक्ष्मी ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। मंच संचालन भरत वैष्णव द्वारा किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button