श्रीकृष्ण मंदिर में सावन महोत्सव का पोस्टर विमोचन
श्रीकृष्ण मंदिर महिला मंडल और मंदिर ट्रस्ट द्वारा 12 अगस्त सावन महोत्सव का आयोजन
जोधपुर। रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर मे श्रीकृष्ण मंदिर महिला मंडल और मंदिर ट्रस्ट द्वारा 12 अगस्त, शनिवार (पुरुषोत्तम मास एकादशी) को सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का आज विमोचन किया गया।
मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से आयोजित कार्यक्रम में राधाकृष्ण की श्रृंगारमय व झूले की मनोरम झांकी सजाई जायेगी। साथ ही हरिकीर्त्तन होगा।
विमोचन के दौरान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष इंद्रसिंह सांखला, महिला मंडल अध्यक्ष शारदा चौधरी, राजेंद्र सोलंकी, प्रकाश सिंह भाटी, अशोक गहलोत, रामस्वरूप भाटी एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित रहे।