बैद्यनाथ मंदिर का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा

विश्राम स्थल : महिला यात्रियों से संवाद किया एवं मंदिर सेवक से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली

जोधपुर। भोगीशैल परिक्रमा यात्रा 2023 के चौथे दिन सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पड़ाव स्थल बैद्यनाथ धाम का निरीक्षण किया।
गुप्ता ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जहां उन्होंने महिला यात्रियों से संवाद किया एवं मंदिर सेवक से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पड़ाव स्थल पर समुचित चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान नगर निगम के आयुक्त श्री अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर प्रथम) डॉ.भास्कर बिश्नोई एवं निगम के अधिकारीगण, यात्रा आयोजक समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button