मैजिशियन आर्ट सोसायटी ने जादूगर आंचल को सम्मानित किया

जोधपुर। जोधपुर में धूम मचा रही अंतर्राष्ट्रीय जादूगर आंचल के सायंकाल के शो के अवसर पर मैजिशियन आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष विनोद कौशिक ने उन्हे शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जोधपुर में गत 58 दिनों से अधिक दिनों से चल रहे जादूगर आंचल के सायंकालीन शो के अवसर पर मैजिशियन आर्ट सोसायटी (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जादूगर विनोद कौशिक ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त जादूगर आंचल को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जादूगर आंचल के पिता व डायरेक्टर गिरधारीलाल कुमावत व आंचल के भाई जादूगर गुरु का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जादूगर विनोद कौशिक के साथ मैजिशियन आर्ट सासोयटी के सचिव जादूगर चमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष जादूगर के. अर्जुन, बी.एम. वर्मा और प्रचार मंत्री जादूगर प्रकाश लूणिया, जादूगर अंजनी दवे भी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button