राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एवं विधायक मनीषा पंवार आभार जताया

जोधपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जोधपुर जिले के नर्सिंग कर्मियों ने UTB नर्सेज का मानदेय 9085 से बढ़ाकर 37800 करने पर मुख्यमंत्री एवं विधायक मनीषा पंवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जोधपुर के अध्यक्ष जगदीश ने ,UTB नर्सेज के मानदेय में वृद्धि करने पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं विधायक मनीषा पंवार को धन्यवाद ज्ञापित किया,एवं 11 सूत्री मांग का मांगपत्र मनीषा पंवार को सौंपा एवं नर्सेज के हित में इसे शीघ्र लागू करने की मांग की।
विधायक मनीषा पंवार ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री चिकित्सा सेवाओं एवं चिकित्साकर्मियों को लेकर बहुत संवेदनशील है और UTB नर्सेज की मानदेय को लेकर जो मांग लंबे समय से थी उसे नर्सेज एसोसिएशन ने हम तक पहुंचाया और माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने मानदेय बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की और जो 11 सूत्रीय मांग नर्सेज की है उस पर भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया जायेगा। इस अवसर पर मथुरादास माथुर चिकित्सालय,महात्मा गांधी चिकत्सालय एवं जिले के चिकित्सालयो के नर्सिंग कर्मी उपस्थित थे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button