‘‘आपराधिक कानून एवं न्याय पर व्याख्यान का आयोजन’’

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर की ओर से अधिवक्ताओं के लिए व्याख्यान का आयोजन आज दिनांक 26.07.2023 को दोपहर 01ः00 बजे माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय ऑडिटोरियम में हुआ।
एसोसिएशन के महासचिव सुनील जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री फरजन्द अली का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भंसाली द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। श्री जोशी ने आगे बताया कि एसोसिएशन की एकेडेमिक गतिविधियों के अन्तर्गत आयोजित ’’आपराधिक कानून एवं न्याय’’ विषय पर अपने व्याख्यान में न्यायाधिपति श्री फरजन्द अली ने कहा कि प्राचीन समय से हमारे धर्मग्रन्थो में न्याय एवं न्याय के सिद्धान्तों पर जोर दिया गया है। साथ ही उन्होने ने भारतीय दण्ड सहिंता एवं भारत दण्ड प्रक्रिया सहिंता के मूलभूत एवं बुनियादी भागों को भी विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि भंसाली ने अपने उद्घोषण में उक्त विषय पर अपने विचार रखे एवं कार्यक्रम में अंत में न्यायाधिपति फरजन्द अली ने उक्त विषय के सबंध में अधिवक्ताआंे द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप शाह, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निखिल डुंगावत, महासचिव सुनील जोशी, सहसचिव मानवेन्द्र के.एस. भाटी, कोषाध्यक्ष नवनीत सिंह बिर्ख़, कार्यकारिणी सदस्य – यशपाल खिलेरी, रजाक खान हैदर, बलतेज सिंह, मिलाप चौपड़ा, कई राजकिय अधिवक्ता, एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष देवकीनंदन व्यास सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण एवं विधि छात्र उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button