नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
बीकानेर-मदुरै रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी
जोधपुर। रेलवे द्वारा तिरूच्चिराप्पल्लि मण्डल के तिरूच्चिराप्पल्लि स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा जो दिनांक 30.07.2023 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग वृद्धाचलम – तिरूच्चिराप्पल्लि – दिडुंक्कल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर-सेलम-करूर- दिडुंक्कल होकर संचालित होगी।