हाजी शिहाब चौतुर का 150 किलो की माला से इस्तकबाल

पैगाम ए मोहब्बत सम्मान समारोह में लिया हिस्सा

जोधपुर । हिंदुस्तान के पहले हज यात्री शिहाब चौतुर का जोधपुर में पुराना स्टेडियम में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह पैगाम है मोहब्बत में आयोजक इंतखाब आलम व अंसारी ब्रदर्स द्वारा हजारों लोगों के बीच माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
इस मौके पर आयोजक इंतखाब आलम ने बताया आज सर्व समाज के स्कूल व कॉलेज स्तर के 50 प्रतिभावान बच्चों का शिहाब चौतुर के हाथों से मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के संयोजक जमील अंसारी ने बताया कि सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होगी। सम्मानित होने से उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिहाब चौतुर ने कहा कि अंसारी ब्रदर्स व इंतखाब आलम जी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यह सम्मानित मंच दिया । बच्चों को इस तरह से सम्मानित करना उनमें एक नई ऊर्जा का संचार करता है जिससे उनके साथ उनके अभिभावकों का भी मनोबल बढ़ाता है ।
आयोजित कार्यक्रम में अकबर अंसारी, रफीक अंसारी, कांग्रेस शहर उत्तर व दक्षिण अध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, उपमहापौर करीम जॉनी, पार्षद इरफान बेली, रमज़ान अली ऑल इंडिया कौमी एकता सचिव, सरदार चरणजीत सिंह, केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक, फादर जितेन्द्र नाथ समबेरल चर्च, जोधपुर, अमर्ता राम – रामस्नेही संत गुरू, सलीम मलिक, रिटार्यड जज हेल्प फल चेरिटेबल ट्रस्ट महासचिव, जोधपुर,
सदकतुल्ला खाँन महासचिव ऑल इंडिया कौमी एकता, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे । इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी मिडिया प्रभारी मोहम्मद आशिक ने साझा की ।

इन होनिहार बच्चों का हुआ सम्मान –
मोहम्मद कासिफ, सलमान खान अमजद खान, अमन मोदी, डॉ. मसीरा मोईन सईद, डॉ.
आफिया गौरी, मोहम्मद अदनान, बेलीम, समरीन बानो, सिदरा गौरी, इमरान शाह, सानिया अरब खान, सालेहा बेलिम, ​​अरमान खान, अफजल गौरी, बुशरा राही, मंतसा खान, सानिया बानो, इशरा गौरी, सनौबर सिराज, नाजिम खान, लायबा गौरी, ज़ैनब फातिमा, उमर फारुख, फलक गौरी, कशफ खान, तम्मना बेलीम, बुशरा, फुरकान, तब्बसुम गौरी, मोहम्मद साहिल, यूनुस खान, अलीशा बानो, मोहम्मद मुदस्सर, गजाला, फरहान खान सैफुल्ला, हमजा, मोहम्मद जैद, मोहम्मद रियान, मोहम्मद अनस, अब्दुल करीम, ओसअफ अहमद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सलमान

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button