सूर्यनगरी में बारिश का तांडव, बाइक संग बहा युवक
जोधपुर। सूर्यनगरी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से सडक़ों पर दुपहिया वाहन बहते नजर आए। भीतरी शहर में गलियां नदियां बन गईं। एक बाइक सहित आदमी पानी में बहता नजर आया। इधर जीरा मंडी में पानी भरने से लाखों रुपए का जीरा भी बह गया। जीरा मंडी में कुल 50 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। लगातार 2 घंटे चली तेज बारिश से शहर में तांडव मचा दिया। जिसस कई क्षेत्रों में पानी-पानी हो गया। इस दौरान 66.8 एमएम बारिश हुई।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद रात साढे आठ बजे सूर्यनगरी में तेज बारिश का तांडव शुरू हुआ। बरसात रात साढे दस बजे तक चली। तेज बारिश के चलते भीतरी शहर की गलियों में पानी बहने लगा व दुपहिया वाहन पानी में बहते नजर आए। गलियों में तेज बहाव के साथ कई दुपहिया वाहन बहते नजर आए। चांदपोल में फुलेराव की घाटी में बाइक के साथ बाइक सवार भी बह गया। गनीमत रही कि उसे कॉलोनी के लोगों ने बचा लिया, लेकिन वह जगह-जगह चोटिल हो गया। चांदपोल से व्यास पार्क होते हुए नायों के बड़ क्षेत्र में पानी के तेज बहाव से गलियां भर गईं। इधर, पदमसर से जालोरी गेट तक की सडक़ों पर पानी का तेज बहाव से वाहन तैरते नजर आए। बाल किशन लाल मंदिर क्षेत्र में स्कूटी व मोटर साइकिल पानी के साथ बहती नजर आई। मानसून की पहली तेज बरसात में दो घंटे में शहर में हर कहीं पानी भरा नजर आया। जालोरी गेट से भीतरी शहर का पानी सरदारपुरा की ओर सडक़ों पर भर गया। मेडिकल चौराहे पर घुटनों तक पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सडक़ पर पानी भरने से वाहनों में पानी चला गया। रास्तों-सडक़ों पर फंसे लोग बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंच पाए।
जोधपुर रेलवे स्टेशन में भरा पानी : जोधपुर की रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म तक पानी भर गया। पटरियां पानी में डूब गईं। वेटिंग रूम में भी पानी भर गया स्टेशन के मेन रोड से पटरियों तक पानी भर गया। ट्रैक पर पानी होने से ट्रेनें प्रभावित हुईं। जोधपुर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र से उदयमंदिर व पावटा चौराहे पर भी जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बनाड़ रोड पर सारण नगर में घुटनों तक पानी भर गया। इस क्षेत्र में बरसाती पानी के निकासी के लिए नालों की व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र तालाब बन गया। भदवासिया स्थित जीरा मंडी में पानी भरने से पानी के साथ जीरा भी बह गया। व्यापारियों ने जैसे तैसे पानी के साथ बहे जीरे को इक_ा किया। अचानक आई तेज बारिश ने अनाज, जीरा व फल सब्जी मंडी में जबरदस्त जलभराव हो गया।
बारिश में जोधपुर का भीतरी शहर नदी की तरह बहने लगा : दरअसल, जोधपुर का भीतरी शहर ढलान पर है। बारिश में पहाड़ों से पानी गलियों में होता हुआ जलोरी गेट पर आता है। इससे पूरे शहर में नदी जैसे हालात बन जाते हैं। बरसाती पानी की निकासी के लिए भीतरी शहर में नाले नहीं हैं। पानी सीवरेज से ही होकर जाता है। तेज बारिश में पानी सीवरेज में नहीं समाता। गालियों में नदी की तरह बहने लगता है।
प्रदेश में कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार इस महीने अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र इस बार कुछ नीचे था, जो उडि़सा पोस्ट से गुजरात और महाराष्ट्र की तरफ़ से होता हुआ राजस्थान की तरफ़ बढ़ गया। टर्फ लाइन का रूट बदलने से जोधपुर की तरफ़ अरब सागर से भी नमी पहुंची और बादल बरस गए। अभी मानसून टर्फ लाइन गुजरात की तरफ से गुजर रही है। जो अरब सागर के निकट है। इससे राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है।
देखिए ताजा वीडियों सेवा भारती समाचार के साथ…
बनाड़ एकता नगर सहित कई कॉलोनिया जलमग्न, आमजन परेशान
जोधपुर। रमजान जी का हत्था, एकता नगर, बनाड़ रोड की कॉलोनी में जलभराव के कारण कॉलोनी वासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
कॉलोनी में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से बनाड़ क्षेत्र की काफी कॉलोनियों जलमग्न हो गई है। कॉलोनी स्थानीय जागरूक निवासी राजेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर निकलने वाले खुले नाले की वजह से लगभग 5 किलोमीटर तक यह पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहते हुए आसपास की कॉलोनियों में भर जाता है। जिससे कॉलोनीवासियों हर साल बारिश के समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह सब पानी के ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं होने के कारण होता है। बारिश दिनों पूरी कॉलोनियां जलमग्न हो जाती है।
बनाड़ एकता नगर सहित कई कॉलोनिया जलमग्न