आबकारी निरोधक दल की सघन रेड

2 महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर व्यापक कार्यवाही की गई

जोधपुर। अवैध शराब, स्प्रिट फैक्ट्री की धरपकड़ के अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर श्री रामचन्द कडेला एवं आबकारी अधिकारी पोमाराम के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अन्जुम ताहिर सम्मा एवं सहायक आबकारी अधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल जिला जोधपुर के कार्य क्षेत्र में शुक्रवार को सघन रेड के दौरान आबकारी निरोधक दल जोधपुर पूर्व एवं जोधपुर ग्रामीण में 2 महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर एक अवैध मदिरा फैक्ट्री जिसमें कुल 50 लीटर स्प्रिट, 1 हस्त चलित पव्वा ढक्कन पैकिंग मशीनें, पोलिथिन की बड़ी थैलियों में भरे कुल 10000 प्लास्टिक के खाली पव्वे, कुल 119000 विभिन्न ब्राण्ड शराब के लेबल, 38800 GSM पव्वों के ढक्कन,19400 घुमर पव्वो के ढक्कन, 11000 मैक्डॉवेल रम के ढक्कन एवम् 4000 ढक्कन व्हाइट लेस वोदका के, 200 गत्ता कार्टुन 20 टेपरॉल बरामद की गई ।

एक अन्य विशेष महत्वपूर्ण अभियोग में दौराने नाकाबंदी कर एक आइसर ट्रक न. GJ08 AU 5086 में अवेद्य रूप से परिवहन कर ले ज़ाई जा रही कुल 295 कार्टूनों में क्रमशः 125 कार्टून में रखी कुल 1500 बोतल प्रत्येक 750 ml क्षमता की मैकडॉवेल न.1 विस्की भरी, 90 कार्टूनों में 1080 बोतले आल सीजन विस्की भरी, 80 कार्टूनों में कुल 960 बोतले रॉयल चैलेंज विस्की भरी बरामद हुई।

यह सभी अंग्रेज़ी शराब भरी बोतले बिना वैद्य परमिट के पंजाब राज्य में बिक्री निमित बरामद की गई ।

अभियुक्त ट्रक चालक सुखराम बिश्नोई निवासी भाटीप PS करडा (जालोर) को मौके से गिरफ्तार किया जबकि अवैध शराब फ़ेक्ट्री संचालक अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद निवासी ढाढनीया भायला मौके से फरार होने में सफल रहा।

इस कार्यवाही में जिले के प्रहराधिकारीगण देवाराम (जोधपुर पूर्व), गोरधनराम (PO जोधपुर ग्रामीण), कुनाराम (PO फलोदी), PO लालाराम,PO हरीराम,जमादार दीपसिंह, जमादार खुमसिंह,जमादार रामनिवास, जमादार रामसिंह सिपाहीगण परमाराम, हनीफ़, नेमीचन्द, मंगलाराम,भोला राम, प्रेम नारायण, दयाराम, बाबूराम,भोमाराम ने सम्मिलित रहकर महत्त्वपूर्ण कार्यवाही को अन्जाम दिया।

यह जानकारी देते हुए सहायक आबकारी अधिकारी(निरोधक दल) जोधपुर हुकमसिंह सोढा ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई की विशेष निरोधात्मक में गिरफ़्तार अभियुक्त राणाराम विश्नोई को 3 दिन की पुलिस अभिरक्षा में रखकर गहन पूछताछ की गई थी जिससे अन्य सहयोगी अभियुक्तों के नाम तफ्तीश में सामने आये थे उक्त क्रम में अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद जो संदिग्ध था की विशेष निगरानी रखकर PO गोरधन राम द्वारा मय सयुंक्त टीम के उक्त महत्वपूर्ण अवेद्य मदिरा फ़ेक्ट्री की बरामदगी को अंजाम दिया गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button