राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित अवार्ड घोषित

विभिन्न विधाओं में 13 कलाकारों को अवार्ड, 6 को युवा पुरस्कार एवं 3 को बाल पुरस्कार

भानु भारती को सर्वोच्च फैलोशिप

जोधपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी ने कला और संगीत के क्षेत्र में वर्ष 2023-24 के राज्यस्तरीय प्रतिष्ठित सर्वोच्च सम्मान एवं पुरस्कारों की घोषणा की है। इसके अन्तर्गत सर्वोच्च फैलोशिप के साथ ही विभिन्न विधाओं में 13 कलाकारों को अवार्ड तथा 6 को युवा पुरस्कार एवं 3 को बाल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है। 

इन अवार्ड्स की घोषणा करते हुए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती बिनाका जेश ने बताया कि अकादमी का सर्वोच्च अकादमी रत्न सम्मान, देश के विख्यात एवं वरिष्ठ नाट्य निर्देशक उदयपुर के श्री भानुभारती को दिया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न विधाओं 10 अवार्ड के अन्तर्गत शास्त्रीय गायन हेतु श्रीमती सुमन यादव (जयपुर) शास्त्रीय वादन रवि पंवार (मुम्बई), शास्त्रीय नृत्य कत्थक श्रीमती गीता रघुवीर (जयपुर), सुगम संगीत श्री रफीक सागर (बीकानेर). लोक संगीत श्रीमती परवीन मिर्जा (जयपुर) एवं भुगडे खान मांगणियार (बाड़मेर), लोक नृत्य डा. रूपसिंह शेखावत (जयपुर). कठपुतली कला खेरातीराम भाट (नागौर), लोकनाट्य श्री दिलीप भटट (जयपुर), रंगमंच – अभिनय सुश्री गीता भटटाचार्य (जोधपुर), रंगमंच निर्देशन श्री साबिर खान (जयपुर), रंगमंच-लेखन श्री अशोक राही (जयपुर), रंगमंच रूपसज्जा श्री राधेलाल (जयपुर) तथा समग्र कला साधना के लिए कोटा के संस्कृतिधर्मी श्री शरद कुमार तैलंग को अकादमी अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। 

उन्होंने बताया कि अकादमी युवा पुरस्कारों के अन्तर्गत शास्त्रीय गायन में श्री सौरभ वशिष्ठ (जयपुर), शास्त्रीय वादन श्री आशीष रागवानी (जोधपुर), शास्त्रीय नृत्य कत्थक सुश्री चारू शर्मा (जयपुर) लोक संगीत युसुफ खान मेवाती (अलवर) सुगम संगीत श्री स्वागत राठौड (सिरोही) एवं रंगमंच निर्देशन हेतु श्री कविराज लईक को पुरस्कृत किया जायेगा।

अकादमी अध्यक्ष ने बताया कि अकादमी की बाल प्रतिभाओं में जयपुर के श्री अबीर तिवारी को पखावज वादन, कत्थक नृत्य में तनिष्का श्रीवास्तव (जयपुर) और बीकानेर के बाल कलाकार श्री चैतन्य सहल को शास्त्रीय गायन में पुरस्कार दिया जायेगा। अकादमी अध्यक्ष ने सभी अवार्डी एवं पुरस्कृत कलाकारों को बधाई प्रेषित की। 

अकादमी सचिव श्री लक्ष्मी नारायण बैरवा ने बताया कि सर्वोच्च रत्न सम्मान के तहत एक लाख रुपये, ताम्रपत्र व अंग वस्त्र तथा अवॉर्ड के अन्तर्गत प्रत्येक कलाकार को इक्यावन हजार रुपये, ताम्रपत्र व अंगवस्त्र से सम्मानित किया जाता है।

इसी प्रकार युवा पुरस्कार में पच्चीस हजार रुपये, प्रशस्ति चिह्न तथा बाल पुरस्कार में ग्यारह हजार रुपये व प्रशस्ति चिह्न प्रदान किया जायेगा।

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सचिव श्री लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा समारोहपूर्वक प्रदान किये जायेंगे ।

अकादमी सचिव श्री बैरवा ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोज्य बैठक में यह निर्णय घोषित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता ओर्डिया, कोषाध्यक्ष श्री रमेश भाटी, सदस्य सर्व श्री शब्बीर हुसैन सुश्री गरिमा भार्गव श्री मेहबूब अली, श्री कांति जैन, श्री अभिषेक केनवाल, श्री दीपक पंवार, श्री महेन्द्र लालस, श्रीमती गंगा कलावंत श्री अशोक जोशी व श्री दिलीप सिंह चौहान ने भाग लिया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button