हाजियों ने देश में अमन व चैन, भाईचारे की दुआएं मांगी

– जोधपुर रेलवे स्टेशन पर हाजियों का हुआ इस्तकबाल

जोधपुर। सूर्यनगरी में हाजियों का वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं रविवार को सुबह महात्मा गाँधी नर्सिंग अधीक्षक (आरआरसी) हाजी इकबाल एच. कायमखानी हज का मुकद्दस सफर कर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया।
अय्युब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सूर्यनगरी में हाजियों का वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं रविवार को सुबह हज का मुकद्दस सफर पूरा कर हाजियों का एक जत्था जोधपुर पहुँचा। रेलवे स्टेशन पर हाजियों द्वारा देश में अमन, चैन, भाईचारे की दुआएं मांगी गई। रेलवे स्टेशन पर एमजीएच के नर्सिंग अधीक्षक (आरआरसी) हाजी इकबाल एच. कायमखानी जोधपुर पहुँचने जोरदार इस्तकबाल किया। इस दौरान महात्मा गांधी अस्पताल के साथी स्टॉफगण व कई सामाजिक संगठनों ने हाजी इकबाल एच. कायमखानी का माला पहना कर स्वागत किया।  इस दौरान एमजीएच के अजीत गुरनानी, डॉक्टर इमरान खान, अर्जुन, शाहनवाज, डॉक्टर साबिर, अजीज खान, नदीम खान, अकबर खान, आरिफ खान, सत्तार खान, अय्युब खान, अब्दुल रहीम साँखला सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button