प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल वन्दे भारत स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का संचालन शुरू

– वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा

जोधपुर। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को गोरखपुर से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रसिंग द्वारा जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत स्पेशल रेलसेवा उद्घाटन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र व राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत वर्चुअल माध्यम से समारोह में जुड़े रहें। जोधपुर में मुख्य रेलवे स्टेशन में पर आयोजित उद्घाटन समारोह में माननीय गजेन्द्रसिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।


उद्घाटन समारोह के दौरान माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों में रेलवे पर अनेकों कार्य हुए हैं। जिसमें नई लाइने, दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कार्य तेजी से किए गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन पर माननीय प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वंदे भारत के संचालन से जोधपुर के निवासियों को अहमदाबाद जाने के लिए तीव्र व सुगम साधन मिलेगा। जिससे इस क्षेत्र के निवासी जो पर्यटन व्यापार और चिकित्सा के लिए अहमदाबाद जाते हैं उनको सहूलियत होगी। साथ ही उन्होंने जोधपुर क्षेत्र में चल रहे रेल कार्यों की प्रगति के बारे में आमजन को अवगत कराया।
समारोह के दौरान विजय शर्मा महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही समय की बचत भी होगी। वंदे भारत के संचालन पर जोधपुर स्टेशन पर उपस्थित आमजन में खासा उत्साह देखा गया एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। वन्दे भारत ट्रेन के साथ सैल्फी लेते नजर आए। इसके साथ ही मार्ग में स्टेशनों पर जनप्रतिनिधियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्थानीय निवासियों के साथ स्वागत किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 09 जुलाई रविवार से जोधपुर- अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button