जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का गोरखपुर से हरी झण्डी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रवाना करेंगे

जोधपुर। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा रवाना।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) – जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 07.07.23 को गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

माननीय राज्यपाल, राजस्थान कलराज मिश्र व माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान अशोक गहलोत वर्चुअल माध्यम से समारोह में जुड़ेगे। जोधपुर में आयोजित समारोह में माननीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं माननीय सांसद (राज्यसभा), राजस्थान राजेन्द्र गहलोत उपस्थित रहेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दिनांक 07.07.23 को गाडी संख्या 02487, जोधपुर- अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जोधपुर से 15.30 बजे रवाना होकर 22.40 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में भगत की कोठी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं.,फालना, जवाई बांध, आबूरोड, पालनपुर व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button