स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला परिषद द्वारा 69 ट्राई साइकिलों का वितरण

दो पंचायत समितियों की 48 ग्राम पंचायतों में होगा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन

जोधपुर। जोधपुर जिला परिषद द्वारा आयोजित ’’झिलमिल जोधाणा’’ अभियान के तहत् मिशन ओडीएफ प्लस जोधपुर के तहत मंगलवार को घर-घर कचरा संग्रहण के लिए जोधपुर जिला परिषद द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति लूणी में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लूणी क्षेत्र के विधायक श्री महेन्द्रसिंह विश्नोई ने पंचायत समिति लूणी एवं धवा की 69 ग्राम पंचायतों मे वितरित की जाने वाली ट्राई साईकिलों का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया गया। 

हर ग्रामीण निभाए अपनी सहभागिता

विधायक श्री विश्नोई ने इस दौरान कहा कि सभी ग्रामवासी अपनी सोच व आदत को बदलकर स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने घर-घर के कचरे को ठोस एवं तरल कचरा ट्राई साईकिलों के हरे एवं आसमानी रंग के डिब्बों में डालने की बात कही, ताकि कचरे को कचरा संग्रहण केन्द्र पर डाला जा सके।

ग्राम्य स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता अनिवार्य

पंचायत समिति लूणी की प्रधान वाटिका राजपुरोहित ने ‘सभी रोगों की एक दवाई, घर-घर रखो साफ-सफाई’ दोहे के माध्यम से सभी महिलाओ को अपने घर-आँगन एवं आस-पास साफ-सफाई रखकर ठोस एवं तरल कचरे को ट्राई साईकिलों से कचरा संग्रहण केन्द्र पर डालने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन गांवो के संग अभियान तथा मंहगाई राहत शिविर में भी स्वच्छ भारत मिशन अभियान का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। 

लोकचेतना गतिविधियां प्रभावी बनाएं

कार्यक्रम में जयपुर से आए अतिरिक्त निदेशक एवं प्रभारी बलवीर सिंह चौधरी ने कहा कि प्रत्येक गांव की गलियों को एक जागरूकता अभियान के तहत साफ सुथरा रखना होगा, तभी खुले में शौच से मुक्त मिशन एवं घर-घर कचरा प्रबंधन संग्रहण करने का उद्देश्य सफल होगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में आई.ई.सी. के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाये जाने में सभी को समर्पित भाव से जुटना होगा। 

मिशन ओडीएफ प्लस की सुरक्षा

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार ‘झिलमिल जोधाणा’ अभियान के तहत पंचायत समिति लूणी 22 ग्राम पंचायतों को 39 ट्राई साईकिलें एवं धवा की 26 ग्राम पंचायतों को 30 ट्राई साईकिलों (कुल 69 ट्राई साईकिलों) का वितरण कर मिशन ओडीएफ प्लस की शुरूआत की गई है। 

कचरा प्रबन्धन को बनाएं बेहतर

उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, वार्डपंच तथा पंचायत समिति के कार्मिको द्वारा ग्रामवासियों को जागरूक कर इस अभियान को सफल बनाने में भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को गांव में कचरा प्रबंधन सुव्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।

जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गणपतलाल सुथार ने उपस्थित सभी सरपंचां एवं ग्राम विकास अधिकारियों को 15 अगस्त से पूर्व मिशन ओडीएफ प्लस करने एवं वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का का निर्माण करने की बात कही। 

इस अवसर पर जिला परिषद के अधिशाषी अभियन्ता (नरेगा) हरिराम फिड़ौदा, अधिशाषी अभियन्ता श्री अखिल तायल, विकास अधिकारी लूणी श्री सुखराम विश्नोई, विकास अधिकारी धवा तथा समस्त सरपंचगण एवं पंचायत समिति अधिकारी कार्मिक एवं उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button