शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला से स्कूटी पाकर हर्षित हुए विशेष योग्यजन

106 विशेष योग्यजनों को निःशुल्क स्कूटी वितरित की गई

जोधपुर। विशेष योग्यजन निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना के तहत जोधपुर जिले में शनिवार को उम्मेद उद्यान के जनाना गार्डन में शिक्षा मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला ने 106 विशेष योग्यजनों को निःशुल्क स्कूटी वितरण की गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री अनिल व्यास ने बताया कि जोधपुर जिले में अब तक कुल 231 विशेष योग्यजनों स्कूटी का वितरण किया गया है। जोधपुर जिले में वर्ष 2022-23 में 142 विशेष योग्यजनों को स्कूटी वितरित की गई थी।
स्कूटी मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया।
इस अवसर राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा, संभागीय आयुक्त श्री कैलाश चंद मीना, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री नवनीत कुमार उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button