ईवी 2 – व्हीलर स्टार्टअप क्वांटम एनर्जी द्वारा जोधपुर में पहले ईवी शोरूम का उद्घाटन 
जोधपुर। इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन, विकास और निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाला एक प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट – अप, क्वांटम एनर्जी ने श्री श्याम मोटर्स के साथ साझेदारी में, जोधपुर में अपने पहले ईवी शोरूम का उद्घाटन किया है। शोरूम में, एक ऑनलाइन अनुभव और ईवी स्कूटर की खरीदारी के लिए, अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी तकनीक शामिल है। क्वांटम एनर्जी का अपनी तरह का वर्चुअल शोरूम, एक इन – स्टोर क्रय अनुभव की गारंटी देता है, जो उत्पाद पोर्टफोलियो के 360 – डिग्री दृश्य (व्यापक दृश्य) के साथ साथ, लाइव ग्राहक सहायता जैसी इंटरैक्टिव सुविधाओं की पेशकश करता है।
हरित भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर टीम की प्रशंसा करते हुए, माननीय महंत श्री हनुमान दास जी महाराज ने, क्वांटम एनर्जी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शोरूम का उद्घाटन किया। 2,000 वर्ग फुट शोरूम – सह – अनुभव केंद्र, शहर के आलीशान स्थान पर स्थित है, जो कमला नेहरू कॉलेज, राय का बाग, जोधपुर के सामने है। इसके अलावा, ईवी ब्रांड की, आने वाले महीनों में राज्य में कई स्थानों पर अतिरिक्त 100 से ज्यादा शोरूम खोलने की महत्वाकांक्षी योजना है। वर्तमान में, ब्रांड की आपरेशनल 20 शोरूम के साथ, मेट्रो शहरों में अपनी उपस्थिति है।
शोरूम, ब्रांड से वाहनों की एक आश्चर्यजनक श्रृंखला प्रदर्शित करते हुए, एक उच्च गुणवत्ता वाले ग्राहक अनुभव की पेशकश करने का वादा करता है, जिसमें प्लाज्मा, ईलेक्ट्रॉन, मिलान और बीज़नेस शामिल हैं, जिन्हें पहले ही बाजार में लॉन्च किया जा चुका है और उनके बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
इस अवसर पर बोलते हुए, क्वांटम एनर्जी लिमिटेड के निदेशक, चेताना चुक्कपल्ली ने कहा, “हमने अपने हाई – स्पीड स्कूटर के लिए जो फीडबैक प्राप्त किया है, उससे प्रेरित होकर, हम नीले शहर जोधपुर में अपनी नई डीलरशिप का अनावरण करने के लिए अति रोमांचित हैं। जैसे – जैसे ईवी लैंडस्केप में प्रगति हुई है, वैसे – वैसे ईवी विनिर्माण कंपनी के रूप में हमारी व्यापक कार्य योजना, हमारे ग्राहकों के लिए हमारे भौतिक, आभासी और दूरस्थ बिक्री सेटिंग्स में सबसे विशिष्ट और यादगार अनुभव प्रदान करती है। हम अपने ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं को नोट करने के लिए उत्सुक और उत्साहित हैं, क्योंकि हमारा उद्देश्य, शहर में और अंततः राज्य भर में, अपनी उपस्थिति को चिह्नित करना है।
क्वांटम एनर्जी लिमिटेड के बिजनेस हेड – नॉर्थ, अभिषेक सहगल ने कहा कि हम देश में “शून्य उत्सर्जन लाने के लिए मिशन” पर हैं और हमारी, इस वित्तीय वर्ष के अंत में राजस्थान राज्य में 100 से ज्यादा डीलर नेटवर्क खोलने की विस्तार योजना है।
क्वांटम एनर्जी, मेक इन इंडिया पहल के तहत, अपने इन – हाउस डिजाइन, विकास और विनिर्माण क्षमताओं के साथ भारत में उन्नत प्रौद्योगिकी ला रही है। यह एक ऐसे सम्मानित कुसलवा समूह द्वारा समर्थित है, जो पिछले 50 वर्षों से मोटर वाहन उद्योग में है। कंपनी की अनुसंधान और विकास और विनिर्माण सुविधाएं हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित हैं। यह स्टार्ट – अप, ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के साथ, दोपहिया बेड़े को विद्युतीकृत करने में एक प्रमुख भूमिका निभाने के साथ – साथ, कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए, भारत को स्वच्छ और हरित स्थान बनाने के मिशन पर है।