हाजी एबादुल्लाहजी कुरैशी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खिताब हाजरा इलेवन क्लब ने जीता
जोधपुर। अंजुमन कौम नागोरी सिलावटान के तत्वावधान में अभिलाषा क्रिकेट ग्राउंड गंगाना में चल रही मरहूम हाजी एबादुल्लाहजी कुरैशी क्रिकेट प्रतियोगिता में हाजरा इलेवन क्लब और स्टार इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला गया।
सीईओ मकबूल अली ने बताया कि स्टार इलेवन ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में हाजरा इलेवन क्लब ने 5 विकेट के नुकसान पर 17 ओवर में 137 रन बना कर मैच जीत लिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चैयरपर्सन मोहम्मद अतीक गौरी, पार्षद असलम, पार्षद हसन, पार्षद बसीर खां, कौम सदर लियाकत अली, हाजी अब्दुल मुनाफ, समाजसेवी रमजान अली, आबिद कुरैशी, साजिद बॉस, जावेद लाला, लियाकत पटवारी और कई गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता टीम हाजरा इलेवन क्लब और उपविजेता टीम स्टार इलेवन को पुरस्कृत किया गया।
फाइनल प्रतियोगिता के मैन आफ द मैच हाजरा इलेवन कल्ब के इमरान रहे और मैन ऑफ द सीरीज हाजरा इलेवन क्लब से जुनैद रहे। समापन समारोह के अंत में अध्यक्ष अनवर कुरैशी, सेक्रेटी अब्दुल मुतलीब, सीईओ मकबूल अली, कैशियर जाकिर, उपाध्यक्ष शाहिद मामा, शोएब, साबिर (एस.आर.फार्मा), शाहिद डिस्कॉम, और ग्राउंड मैनेजर मुराद ने मैच में पधारें सभी लोगों को धन्यवाद किया।