हजरत तन्हापीर र.अ. बाबा का उर्स झण्डे की रस्म के साथ शुरू
– इन्टरनेशनल कव्वाल अनीस साबरी पेश करेंगे मनमोहक कव्वालिया
– राजेन्द्र सोलंकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भेजी गई चादर आज पेश करेंगे
जोधपुर। हजरत तन्हापीर र.अ. बाबा मण्डोर वालों का उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी सोमवार को शाम को झण्डे की रस्म अदायगी साथ उर्स शुरू हुआ। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष छोटू उस्ताद ने बताया सोमवार को सुबह दरगाह शरीफ में गुस्ल की रस्म अदा की गई। वहीं शाम को पाँच बजे बाद नमाज असर हजरत तन्हापीर बाबा दरगाह परिसर में उर्स के झण्डे की रस्म की अदा की गई।
दरगाह प्रवक्ता अय्यूब खान ने बताया कि झण्डे की रस्म पिछले 41 वर्षों से एहसान खान वल्द हनीफ खान परिवार द्वारा निभाई जा रही है। इस दौरान अध्यक्ष छोटू उस्ताद ने बताया कि 21 फरवरी मंगलवार को रात 10 बजे महफिले कव्वाली का प्रोग्राम होगा। जिसमें इन्टरनेशनल कव्वाली रईश अनीश साबरी मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगे। दरगाह कमेटी जानिब से लंगर का आयोजन किया गया जाएगा। मंगलवार शाम को राजेन्द्रसिंह सोलंकी व कांग्रेसजन द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार द्वारा भेजी गई चादर पेश करेंगे।
इस दौरान मुख्य अतिथि राजेन्द्रसिंह सोलंकी चैयरमेन, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड जयपुर, महापौर कुन्ती देवड़ा, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, छोटू उस्ताद, पार्षद इरफान बेली, मयंक देवड़ा, कय्यूम लोदी, सलमान खान, शकील खान, मेहरदीन, प्रवक्ता अय्युब खान, शोयब नबाब खा, वसीम उर्फ सोनू, रज्जब अली, अब्दुल रशीद, रऊफ शेख, अब्दुल हमीद, फिरोज खान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।