सयुंक्त कर्मचारी महासंघ ने उपखंड अधिकारी जोधपुर को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारी संघो ने पन्द्रह सूत्री मांगों का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी जोधपुर को दिया। मांग पत्र में समान काम समान वेतन की नीति लागू करना, बोर्ड निगम पंचायती राज कर्मचारियों को पूर्व की भांति राज्यकर्मियों के अनुरूप 1 जनवरी 2006 से 7वे वेतन आयोग सहित अन्य परिलाभ देना, जनवरी 2019 से माह जून 2021 तक का महंगाई भत्ते का एरियर नगद भुगतान किया जाए, कार्मिको को  सेवाकाल में 5 पदोन्नति के अवसर दिए जाएं, ग्रामीण क्षेत्र के कार्मिको को मूल वेतन का 10 प्रतिशत ग्रामीण भत्ता दिया जाए, अनुकम्पा नियुक्ति में आवेदक को शैक्षिणक योग्यता के अनुरूप पदों पर नियुक्ति दी जाए, कार्मिको में आर जी एच एस स्कीम के अंतर्गत की जा रही कटौती को बंद किया जाए तथा स्थानांतरण नीति को लागू करते हुए पारदर्शीता से स्थानांतरण किया जाए आदि 15 सूत्री मांगों का आज ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन हेतु प्रतिनिधिमंडल में शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी, आनंदसिंह राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष कृषि पर्यवेक्षक संघ, खरताराम कानूनगो जिलाध्यक्ष, रामस्वरूप विश्नोई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष मंडोर, शारीरिक शिक्षक संघ जिला शाखा जोधपुर से लुम्बाराम वैष्णव, महेंद्र  जयपाल संगठन मंत्री कमलकिशोर सारण, रामनारायण, महेंद्र चौधरी, महेंद्र विश्नोई, स्वरूप विश्नोई, दुदाराम, तुलसीराम, स्वराज, भूराराम, सुरेन्द चौधरी, राजूराम, राजेन्द्र, राजू देवासी, पटवार संघ से प्रकाश चौधरी, लक्ष्मी व कविता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button