सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से नहीं हादसे होंगे : गुलसर

सिरोही । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग सिरोही ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत के तहत बालिकाओं को यातायात नियम तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी ।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिलीपसिंह सिंदल ने बताया सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बालिकाओं को यातायात तथा सड़क सुरक्षा की जानकारी  डीटीओ नानजीराम गुलसर तथा ने बालिकाओं को यातायात के नियमों , लाइसेंस बनाने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित वार्ता दी । वार्ताकार गोपालसिंह राव ने बालिकाओं को सड़क पर पैदल चलते तथा वाहन चलाते समय सावधानी ,सड़क नियमों की पालना, सतर्कता , सुरक्षा नियमों की विस्तार से वार्ता देकर अनमोल जीवन की महत्ता समझाई ।विद्यालय परिवार ने डीटीओ नानजीराम गुलसर के अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पद पर पदोन्नति पर बधाई दी ।गुलसर ने विद्यालय की बालिकाओं का मुंह मीठा कराकर यातायात के नियमों के पालन की शपथ दिलाई ।कार्यक्रम में सुरेश कुमार शर्मा , भगवतसिंह देवडा, महेन्द्र कुमार प्रजापत ,एनएसएस प्रभारी वर्षा त्रिवेदी , प्रतिभा आर्य , तृप्ति डाबी,देवीलाल , वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेमलता रावल , रमेश कुमार मेघवाल ,परिवहन विभाग के सहायक प्रोग्रामर राजूराम , चालक सुभाष आदि उपस्थित रहे ।उप प्रधानाचार्य सिंदल तथा कार्यक्रम प्रभारी राव ने सबका आभार जताया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button