मुख्यमंत्री ने गैस सिलेण्डर विस्फोट हादसे में गंभीर घायलों के लिए की 1-1 लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के मगरा पूंजला कीर्ति नगर में हाल ही हुए गैस सिलेण्डर विस्फोट हादसे में गंभीर घायलों के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।

जिला कलक्टरहिमांशु गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधानों के अन्तर्गत 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस दुर्घटना को लेकर लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा बुधवार को की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button