छात्र संघ चुनावों में एसएफआई रचेगी इतिहास: मनोज

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों की धमक जोरों पर है। 26 अगस्त को चुनाव से पहले प्रत्याशियों की प्रेसवार्ता व घर घर जाकर वोट माँगने का सिलसिला चरम पर है। इसी बीच गुरुवार को एसएफआई से संयुक्त महासचिव के मनोज प्रजापत ने गुरुवार को प्रजापत समाज के सभा भवन, रातानाडा में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर बताया कि पिछले कई वर्षों से कई राजनैतिक पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों को उतारकर उनको जिताया। व सभी छात्र छात्राओं का विकास न करके, निरन्तर शोषण किया है। इसी बात से त्रस्त सभी स्टूडेंट्स की सहमति से अबकी बार स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से छात्रसंघ चुनावों 2022 में संयुक्त महासचिव पद के लिए छात्रों के चहेते शेरगढ़ निवासी मनोज प्रजापत को मैदान में उतारा है।


वर्षों से जेएनवीयू में काबिज अन्य दो राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्ष पद व उनके पैनल के सभी प्रत्याशियों को राजनैतिक व जातिगत जीत के समीकरण बहुत ही कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में एसएफआई का अध्यक्ष पद से लेकर पूरे पैनल के जीत की संभावनाएं बहुत प्रबल हो चुकीं हैं। प्रत्याशी मनोज ने कहा ग्रामीण परिवेश से आने वाले गरीब छात्रों को विश्विद्यालय में प्रवेश की समस्या, एनएसएस, एनसीसी व स्पोर्ट्स में प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। वहीं गरीबों व दिव्यांग छात्रों को हियरिंग टूल्स लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में लगे सुरक्षा गार्डों की अनदेखी से छात्राओं पर बढ़ रहे हमलों, भर्तीओं में घोटाला व भुगतान उठाने की अनियमितताओं पर अंकुश लगाकर जेएनवीयू को साफ सुथरा माहौल देंगे। इधर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र निवासी
प्रत्याशी मनोज प्रजापत को जिताने की अपील करने के लिए जोधपुर प्रजापत समाज के पदाधिकारियों ने मनोज प्रजापत के पक्ष में कमर कस कर उन्हें जिताने का बीड़ा उठाया है। समाज के दशरथ कवाड़िया, भंवर पोटर, महेंद्र मावर, हुकमाराम सिंघाटिया केशव कवाड़िया, लाल चंद संखवाया, हुकमाराम प्रजापत, लक्ष्मण मोतीवाल सहित सैकड़ों छात्रों ने तन मन धन के साथ मनोज प्रजापत को जिताने की अपील की है। वहीं वोटिंग से पहले 36 कौम के सभी छात्रों के घर घर जाकर वोट माँगने की रणनीति बना ली है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button