जोधपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ आसुस ने अपनी अखिल भारतीय रिटेल स्ट्रेटजी मजबूत की

जोधपुर। देश भर में ब्रांड के रिटेल फुटप्रिंट को मजबूती प्रदान करते हुए, अग्रणी ताइवानी टेक कंपनी, आसुस इंडिया, ने आज जोधपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की। एक्सक्लूसिव स्टोर में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिसमें आसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट जैसे वीवोबुक, ज़ेनबुक, ज़ेनबुक-फ्लिप, डेस्कटॉप और रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप शामिल हैं। शहर के बीचोबीच स्थित, नया एक्सक्लूसिव प्रीमियम स्टोर 550 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

कंपनी के विस्तार के बारे में बात करते हुए, अर्नोल्ड सु, बिजनेस हेड, कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप, आसुस इंडिया ने कहा कि “हमें भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। राजस्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है, और जोधपुर में नए ब्रांड स्टोर का उद्घाटन देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो हमारे सबसे नए इनोवेशन के अनूठे अनुभव प्रदान करेगा। स्ट्रेटजिक रिटेल विस्तार करने के नज़रिये से, हम अपने यूजर्स के लिए अधिक इंटरैक्शन एवं नए टचप्वाइंट बनाना जारी रखेंगे।”

नए आउटलेट के साथ राजस्थान में कंपनी के कुल रिटेल स्टोर्स की संख्या 10 हो गई है, जिनमें से यह स्टोर जोधपुर में कंपनी का दूसरा स्टोर है। उपभोक्ताओं को प्रीमियम अनुभव और सेवा प्रदान करने के लिए स्टोर में इनोवेटिव डेमो जोन मौजूद हैं। वे उपभोक्ताओं को पीसी, डेस्कटॉप और एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज में सबसे उन्नत और कंपनी के कुछ नवीनतम गेमिंग और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स का सीधा अनुभव प्रदान करके एक इंटरैक्टिव माहौल प्रदान करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button