लॉन टेनिस एकल में भी जोधपुर का दबदबा
जोधपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादड़ा कलां के संयोजन में 65वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन आयोजक विद्यालय शारीरिक शिक्षक युनूस खान ने कहा कि एकल लाॅन टेनिस में 19 वर्षीय छात्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादड़ा कलां का सफात अली असकर व आर्मी पब्लिक स्कूल का कृष्णा सिंह राठौड़ फाइनल में, 17 वर्ष छात्र में जोधपुर के भरत फुलवरिया व जयपुर के कुणाल चौधरी से फाइनल में भिड़ेगे। छात्रा वर्ग में 19 वर्ष में जोधपुर की लक्षणया चौधरी अजमेर की जिज्ञासा मूलचंदानी से व जयपुर की प्राची मंत्री जयपुर की अनुष्का शर्मा से सेमीफाइनल में आमने सामने भिड़ेगी। छात्रा वर्ग के 17 वर्ष में पाली की अभिलाषा, जयपुर की दिव्या यादव व प्रिया यादव फाइनल में आमने सामने फाइनल में पहुंची।प्रतियोगिता मीडिया प्रभारी शौकत अली लोहिया ने बताया कि संयोजक व प्रधानाचार्य प्रेम देवी, प्रदेशाध्यक्ष शारीरिक शिक्षक हापूराम चौधरी, आयोजक विद्यालय शा.शि. युनूस खान, निर्णायक हरदीप सिंह व नईम खान, पर्यवेक्षक नवीन देवड़ा, रामलाल, रामकिशोर, कमलेश पंवार, शोभा चौधरी, मीनाक्षी राठौड़ व टेनिस कोच विनीता शर्मा की मौजूदगी में सरदार क्लब, पुलिस लाइन व शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान के टेनिस कोर्ट में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।