रोडवेज कर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता दी

जोधपुर। एक रोडवेज कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जोधपुर के अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बाताया कि निगम में कार्यरत परिचालक सुरेश पटेल कैंसर से पीडि़त था और उसकी 28 जून को डेथ हो गई। पटेल के एक पुत्र और एक पुत्री है और दोनों बच्चे मंदबुद्धि है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। यह बात जैसे ही स्टाफ को पता चली तो रोडवेज स्टाफ उसकी सहायता के लिए आगे आया। स्टाफ ने अपने वेतन से फंड इकट्ठा किया और उसकी पत्नी को सौपा। शर्मा ने बताया कि पटेल की पत्नी दरियाव बारहवीं कक्षा तक पढ़ी है। ऐसे में उनकी अनुकंपा पर नौकरी के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जोधपुर स्टाफ ने दरियाव को 1 लाख 50 हजार राशि की एफडी सुपुर्द की और भविष्य में पूरा सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। स्टाफ द्वारा बच्चों के लिए भी पूरा सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button