सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा ने केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रेनी मजिस्ट्रेट दिलीप व रविन्द्र भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय जेल में साफ-सफाई ठीक थी। पुरूष व महिला जेल में बंदियों द्वारा रात्रि का भोजन तैयार किया जा रहा था। पुरूष जेल में भोजन पुरूष बंदियों द्वारा ही मिलकर बना लिया जाता है। शर्मा ने भोजनशाला में और अधिक सफाई रखे जाने हेतु जेलर को निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा द्वारा महिला बंदियों से संवाद किए जाने पर एक महिला के बुखार की शिकायत बताए जाने पर डॉक्टर को दिखाए जाने के लिए जेलर व जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। अन्य बंदियों द्वारा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया। निरीक्षण के समय जेल में कुल 1438 पुरूष बंदियों का होना बताया गया। वर्तमान में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए स्टाफ व बंदियों को बार-बार साबुन से हाथ धोने, मुह पर मास्क लगाये रखने के निर्देश दिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button