शिविर में 18 रेल कर्मियों ने किया रक्तदान

जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) की भगत की कोठी शाखा परिषद की बैठक, शैक्षणिक कार्यक्रम व रक्तदान शिविर का आयोजन लूनी रेलवे स्टेशन पर रखा गया जिसकी अध्यक्षकता मैन शाखा सचिव अशोक सिंह मेड़तिया ने की। सभा का संचालन भगत की कोठी शाखा के शाखा अध्यक्ष शरद जोशी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप मेें मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने शिरकत की जिनका शाखा सचिव महेन्द्र सिंह सबरवाल व राजपाल सिंह ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने सभा को सम्बोधित करते हुए सभी कर्मचारियों को यूनियन के बारे में विस्तार से बताते हुए यूनियन की उपलब्धियों से अवगत कराया। शिविर में 18 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में विजय कुमार, विष्णु कुमार मीणा, प्रमोद, खेमचन्द, रमेश सिंह, भुर सिंह, नारायणराम, दिलीप, जीतू, राजमल खटीक, फुर्तीलाल, हरीश, प्रलोय मिस्त्री, हेमन्त शर्मा, अनुज, राहुल मीना, लोकेश महरिया ने रक्तदान किया। सभा को परमानन्द गुर्जर, विक्रम सिंह मांगलिया, शंकर सिंह भाटी, बिलाल खां, प्रेम चौधरी, विजय सिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए रेलवे उद्योग में निरन्त हो रहे निजीकरण व निगमीकरण, बेरोजगारी, नई भर्ती पर रोक आदि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ संगठन के शीर्ष नेतृत्व व कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button