रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन की वर्चुअल बैठक आयोजित
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सेवा कार्यो व उपलब्धियों के साथ पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष ललित गर्ग व पूर्व सचिव सौरभ राठी ने ऑनलाइन चर्चा में बताया कि कोरोनाकाल में क्लब पदाधिकारियों के सहयोग से प्रतिदिन 200 भोजन के पैकेट वितरण कर सहयोग किया तो कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता पैदा करने, घर से निकलते ही मास्क पहनने व नो मास्क-नो एंट्री अभियान को प्रमोट करने के लिए कार रैली का आयोजन किया। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पतालों में 500 से अधिक ऑक्सीमीटर भेंट किए तो एक हजार से अधिक थर्मल गन सौंपी। अपना घर आश्रम में रह रहे 350 गरीबों व बेसहारा वृद्धों के लिए क्लोथ मैटीरियल भेंट किया। इसके अलावा केन्द्रीय कारागृह में मास्क, ऑक्सीमीटर, सैनिटाइज व साबुन सहित अन्य सामग्री भेंट की। चिकित्सा व नर्सिंगकर्मियों की सुरक्षा के लिए तकरबीन 2500 हजार ग्लब्स व मास्क एमजीएच प्रशासन को सौंपे। गर्ग ने बताया कि होम क्वारेंटिन वरिष्ठजनों के लिए 100 ऑक्सीमीटर भेंट किए। क्लब के अध्यक्ष संजय कोठारी व सचिव अभिनव मेहता ने बताया कि आर्थिक तंगी का सामना कर रहे दिव्यांग पैरा स्वीमर पिन्टू गहलोत को नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने व तैयारियों के लिए 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वहीं जोधपुर मुक्केबाजी संघ के बैनर तले प्रशिक्षण ले रहे खिलाडिय़ों को 20 से अधिक बॉक्सिंग ग्लब्स भेंट किए तो जोधपुर से 130 किलोमीटर दूर कुशवाह गांव के लंगा कलाकारों के 22 परिवारों को 22 राशन सामग्री के किट वितरित किए। क्लब के वरिष्ठ सदस्य मनोज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की चार वॉटर हट भेंट की। तकरीबन दस लाख रुपए की वॉटर हट की स्थापना के साथ ही क्लब सदस्यों ने जिन्दगी भर इनकी सार संभाल की जिम्मेदारी भी ली है। वर्चुअल मीटिंग के अंत में अध्यक्ष संजय कोठारी व सचिव अभिनव मेहता ने सभी आभार जताया।