पोलियो फंड में रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन का सर्वाधिक सहयोग
जोधपुर। मानवीय विपदाओं में हर समय समाज सेवा के लिए तत्पर रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन ने कोरोना महामारी के दौरान समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल कायम की है। पूर्व अध्यक्ष पुनीत राव के कार्यकाल में हुए सेवा कार्यो को अनेक अवार्ड से नवाजा गया है। इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन को पोलिया फंड में सर्वाधिक डोनेशन कलेक्ट करने का खिताब दिया गया तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सम्पन्न कार्यक्रम मैं भी गांधी कार्यक्रम को बेस्ट डिस्ट्रिक पब्लिक इमेज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 6500 बच्चों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण की थी जिसे वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
राव के निर्देशन में सम्पन्न कार्यो पर जोधपुर मिड टाउन पब्लिक इमेज, सर्विस प्रोजेक्ट हार्ट सर्जरी, जिला स्तर पर कोविड-19 सेवाएं देने पर जिले में तीसरा स्थान, डीजी साइटेशन के अलावा प्रेसिडेंट साइटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान कटे होंट व कटे तालु बच्चों के सहयोग व जागरूकता के लिए स्माइलोथोन मैराथान का आयोजन के अलावा आमजन में अंगदान को लेकर भ्रांतियों का निवारण करने के लिए अनेक कार्यशाला व कैंपेन की भी सराहना की गई।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष पुनीत राव के निर्देशन और पूर्व सचिव डॉ बलवीर सिंह शेखावत व पूर्व कोषाध्यक्ष ललित गर्ग आदि में अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से कोरोना काल में मात्र 24 घंटे में व्हाटस ग्रुप के माध्यम से साढ़े दस लाख रुपए एकत्रित किए। इसके अलावा इस पूरे काल के दौरान क्लब ने लगभग 22 सें 23 लाख रुपए का सामाजिक योगदान दिया। क्लब ने दो वेंटिलेटर महात्मा गांधी अस्पताल को देने के अलावा 6 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष तथा 1.25 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायतास्वरूप दिए। कोरोना महामारी में डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ के लिए 800 से अधिक पीपीई किट मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व अन्य चिकित्साकर्मियों में वितरित किए। पुलिस प्रशासन में एन-95 मास्क व सैनेटाइजर्स के अलावा क्लब द्वारा लगातार 30 दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों व जरूरतमंदों में लगभग 35 हजार खाने के पैकेट का वितरण किया गया। जिला अस्पताल पावटा और महात्मा गांधी अस्पताल की आपातकालीन इकाई के बाहर सैनिटाइजेशन चैंबर्स की व्यवस्था की। क्लब ने दो वैंटिलेटर, 500 से अधिक मेडिकल कैप, 1650 एन-95 मास्क, 856 पीपीई किट, 173 सैनेटाइजर, 2 सैनिटाइजेशन चैम्बर्स, 32650 फूड पैकेटस, एक एसी तथा 10 पैडेस्टल फैन लगाकर सहयोग की मिसाल कायम की।