सादगी के साथ मनाया कबीर प्राकट्य दिवस

जोधपुर। कबीर आश्रम माधोबाग द्वारा प्रत्येक वर्ष सतगुरु कबीर के प्राकट्य दिवस पर शोभाया़त्रा के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष वैश्विक कोरोना महामारी के चलते यह सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर सादगी के साथ गादीपति महन्त डॉ. रूपदास महाराज के सान्निध्य में मनाया गया।
आश्रम के प्रवक्ता इंजीनियर लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि कबीर प्राकटय दिवस पर कबीर आश्रम माधोबाग मेें संत्सग का आयोजन किया गया। पांच वधावों के साथ संत्सग का शुभारंभ किया गया जिसमें आए भक्तों द्वारा कबीर साहेब के भजनों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कोरोना महामारी से लडऩे वाले विंिभन्न क्षेत्रों के कोरोना योद्धाओं वरूण धानाडिया, सुरेश पराशर, हनुमन्त पंवार, कैलाश भाटी, प्रतिक व्यास, रजत गौड़ आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विशिष्ट अतिथि उपमहापौर किशन लड्ढ़ा, इन्द्रा राजपुरोहित, जगतनारायण जोशी, अमरलाल वर्गी, महेन्द्र सरगरा, धीरज, किशोर चुगलानी, जसवन्त कुमावत, हरिश गांधी, विवेक माथुर, गौरव जैन आदि मौजूद रहें।
संत्सग में महन्त छोटू महाराज, महन्त नेमीचन्द चावरिया, सत्यनारायण जैदिया, महन्त नाथुराम तेजी, महन्त राधेश्याम चावरिया, महन्त राजकुमार, महन्त रामरतन धारू, महन्त नागराज भाटी, सन्नी चांगरा, महेश चावरिया, सुनिल जोड, गौतमचन्द धारीवाल, मनोज चांगरा, संजय जोड, नेमीचन्द गुजराती, सम्पत राज हंस सहित आश्रम के भक्तजन मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button