परिवीक्षा काल पूरा होने के बाद 690 सफाई कर्मचारी नियमित

जोधपुर। नगर निगम में 2018 में भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों के परिवीक्षा काल पूरा होने के बाद नगर निगम उत्तर के सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार ने बताया कि 2018 में नगर निगम में भर्ती किए गए सभी सफाई कर्मचारियों की परिवीक्षा काल की अवधि पूरी हो चुकी है। परीक्षाकाल पूरा होने के साथ ही उन्हें नियमित करने की मांग लगातार की जा रही थी। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम उत्तर ने कुछ समय पहले सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया था। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि 2018 में नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। नगर निगम उत्तर के 690 सफाई कर्मचारियों का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी और इन कर्मचारियों को नियमित करने के निर्णय लिया गया था। अब उन्हें नियमित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार सभी परिलाभ दिए जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button