मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया
जोधपुर। अल फलाह एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के तत्वावधान में कोरोना महामारी से बचाव के लिए शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों हाउसिंग बोर्ड, राजीव गांधी कॉलोनी, चौखा गांगाणा स्थित पाक विस्थापित बस्ती तथा आम-जन में 700 से अधिक मास्क, सेनेटाइजर के साथ ही बिस्किट व फल का वितरण किया गया। इस कार्य में अल्हाज हबीबुर्हमान खिलजी, मातृ शक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष कुसुमलता परिहार, मौलाना खान मोहम्मद, बिलाल, अब्दुल अजीज राणा, रुबीना खान, हिना मेवाती आदि ने सेवाएं दी।