पार्षदों की ओर से जागरूकता अभियान शुरू
जोधपुर। कोरोना के संक्रमण को रोकने में सबसे कारगर साबित हो रही कोरोना वैक्सीन को लेकर आमजन में जागरूकता लाने के लिए नगर निगम दक्षिण पार्षदों की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया है। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने वार्ड नंबर 14 से इस अभियान का आगाज किया। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि कोरोना के संक्रमण की बढ़ती चैन ने सभी को चिंतित कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहार काफी घातक साबित हुई ओर कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। ऐसे में आगामी तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना वैक्सीन सबसे कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी कई लोगों में अलग-अलग तरह की भ्रांतियां हैं और वह वैक्सीनेशन करवाने को लेकर उदासीन है। ऐसे लोगों को कोरोना वैसीनेशन के प्रति जागरूक करने और उनके मन की शंकाओं को दूर करने के लिए नगर निगम दक्षिण पार्षद दल की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 के पार्षद फतेह राज मांकड़ के वार्ड से इस अभियान का आगाज किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद प्रतिदिन वार्ड के गणमान्य नागरिकों के साथ जिन परिवारों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्रवण रांकावत, रुपाराम सारण, मधु त्रिवेदी, भूमि कृपलानी, शकुंतला गुलेच्छा, मेवाराम सोलंकी, अशोक खत्री मौजूद थे।