सीएमएचओ ने आदिवासी क्षेत्र की चिकित्सा संस्थान का किया निरीक्षण

सिरोही।  कोरोना महामारी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी दिन रात आमजन को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुस्तैदी से काम कर रहे है। जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी अपना कार्य मुस्तैदी के साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मार्गदर्शन दे रहे है। सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने पिण्डवाड़ा ब्लॉक के आदिवासी क्षेत्र की चिकित्सा संस्थान सीएचसी रोहिड़ा, सीएचसी स्वरूपगंज, सीएचसी पिण्डवाड़ा, पीएचसी भुला, पीएचसी नितोड़ा का निरीक्षण किया।             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार बताया की कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया की जिले सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना के प्रति सजग व सतर्क है। जिले के आदिवासी क्षेत्र ब्लॉक पिण्डवाड़ा की चिकित्सा संस्थान पर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।             सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया की चिकित्सा संस्थान पर आने वाले प्रत्येक मरीज आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा देना अपना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं है, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। आमजन को भी समझाएं कि यदि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए तो यह वायरस अटैक नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व ओर को भी इस का पालन करवाने के लिए जानकारी दी। उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नि:शुल्क जाँच व दवाई योजना का लाभ दिलाए। चिकित्सा संस्थान के सभी कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों को बताया की गर्भवती महिला की अनिवार्य चार जाँच समय रहते करना आवश्यक साथ ही गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करना साथ पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री करवाने के सभी चिकित्साकर्मी को निर्देशित किया। निरीक्षण कर चिकित्सा कर्मियों को निर्देशित किया कि हमारी प्राथमिकता है कि संस्थान में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button