साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। वर्ष 2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को है। चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला है। खगोल वैज्ञानिकों और ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। हालांकि भारत में इसे देख पाना संभव नहीं होगा, इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में नहीं माना जाएगा। हालांकि जो लोग चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं उन्हें भी ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ आदि को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।
पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए –
– चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम है, जिसका पालन जरूर करना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास नारियल जरूर रखना चाहिए। महिलाओं को किसी भी तरह की सिलाई या कटाई का कार्य नहीं करना चाहिए।
– सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों को बगैर सुरक्षा उपकरणों के नग्न आंखों से बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए।
– ग्रहण के दौरान स्त्री-पुरुष को आपसी संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान संबंध स्थापित करना अशुभ माना जाता है। साथ ही मैथुन, निद्रा या झूठ भी नहीं बोलना चाहिए।
– ग्रहण के दौरान घर में मौजूद मंदिर के कपाद भी बंद कर देना चाहिए। ग्रहण की अवधि में धार्मिक पुस्तकें पढ़ चाहिए और मन को शांत रखने का प्रयास करना चाहिए।
– ग्रहण की अवधि में व्यक्ति को किसी भी स्थान पर अकेले नहीं जाना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां बलशाली हो जाती है, जो नुकसान पहुंचा सकती है। घर में रहकर पूजापाठ करना चाहिए।