एलपीजी सिलेंडर अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा

शहरों में अकेले रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलेगा फायदा

सेवा भारती समाचार

नई दिल्ली। सिलेंडर आज के समस में हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुका है। खासकर उज्जवला योजना आने के बाद भारत के अधिकतर घरों में गैस में ही खाना बनता है। एलपीजी सिलेंडर की खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ होना जरूरी होता है, लेकिन अब आप बिना एड्रेस प्रूफ के भी गैस सिलेंडर खरीद पाएंगे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब ग्राहक 5 किलोग्राम वाला छोटा गैस सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के खरीद सकेंगे। शहरों में अकेले रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को इससे सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

कैसे करें आवेदन :-

प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। सारी जानकारियां देने के बाद अपना केवाईसी फॉर्म नजदीकी एलपीजी केंद्र पर जमा करें। अब जनधन बैंक, घर के सभी सदस्यों के अकाउंट नंबर जैसी जरूरी जानकारी अपडेट कर लें। 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर खरीदते समय आपको जो जानकारियां देनी पड़ती हैं। वही जानकारियां आपको यहां भी देनी होंगी।

कैसे बुक करें सिलेंडर:-

इंडेन का गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका बहुत आसान है। आप घर बैठे अपना एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास कई विकल्प हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी तरीके से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

1- इंडेन के एलपीजी सिलेंडर को बुक करने के लिए देश में कहीं से भी 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

2- व्हाट्सएप के जरिये गैस सिलेंडर बुक करने के लिए मैसेंजर पर ‘REFILL’ टाइप करके 7588888824 नंबर पर भेज दें।

3- फोन नंबर 7718955555 पर SMS करके भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button