रेलकर्मियों को दी संरक्षा-सुरक्षा की जानकारी

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) जोधपुर मण्डल के तत्वावधान में संरक्षा सेमिनार आयोजित की गई।
सेमिनार मेंं सुरक्षा, संरक्षा के साथ लेबर पार्टिशिपेनशल इन द मैनेजमेन्ट अर्थात यूनियन का प्रशासन के साथ सम्बध बनाकर कर्मचारियों के हित में कार्य कराने के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही इस अवसर पर जयपुर में हुए जोनल चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। आरकेटीए के राजेन्द्र गुर्जर ने रेलवे ट्रेक की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। मेड़ता रोड के जोगाराम, डेगाना के हेमराज मीणा व बाड़मेर के धूड़ाराम गुर्जर ने प्रशासन व यूनियन के संबंधों पर प्रकाश डाला। महिला विंग की मनीला चौहान व मंजू आजाद ने महिला रेलकर्मियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा, जोनल सहायक महासचिव राजेन्द्र गुर्जर, जोनल उपाध्यक्ष जोगाराम, जोनल कार्यकारिणी सदस्य हेमराज मीणा, पारस चौधरी, धूड़ाराम गुर्जर, अशोक भाटी, राघवेन्द्र शर्मा का माल्यार्पण कर व साफ ा पहनाकर स्वागत किया गया। सेमिनार में डेगााना, मेड़ता रोड, बाड़मेर, समदड़ी, वर्कशाप शाखा, जोधपुर मेन शाखा, आरकेटीए तथा महिला विंग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button