शौषितों में शिक्षा की ज्योत जगाने वाले ज्योतिबा फूले के आदर्शो को अंगीकार करे: गहलोत
आबूरोड (जयन्तिलाल दाणा)। ज्योतिबा फूले की जयन्ति पर सीनियर रेल्वे इंस्टिट्यूट रेल्वे कॉलोनी आबुरोड में भीमोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शौषितों एवं वंचितों में शिक्षा की ज्योत जगाने वाले ज्योतिबा फूले के आदेर्शा को जन-जन तक पंहुचाकर शिक्षा क्रान्ति की अलख जगाकर न्याय के लिए संघर्ष करने वाले से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य अतिथि गहलोत ने सम्बोधन में कहा कि वंचितों एवं पिछडों में शिक्षा की क्रान्ति के जनक ज्योतिबा फूले की जयन्ति में सर्व समाज के लोगों की भागिदारी आबुरोड में यह सुनिश्चित करती हैं कि ज्योतिबा फूले ने समाज सुधारक के रूप में हर व्यक्ति को समाज व शिक्षा की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया इन्हे समाज सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिति के रूप में छगन मीणा एक्सईएन, अब्दुल रसीद, जय बैरवा जेईएन, डॉ. चन्दनसिंह, कजोडमल मीणा गेल इन्डिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान, मेहन्दी, कुर्सी दौड एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कोरोना गाईड लाईन की पालना करते हुए बच्चो, महिलाओं एवं छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत के हाथों प्रशस्ति पत्र एव मोमेन्टों देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दीपक सागर, ललित कुसुम, हरीश राणा, विनोद राणा,राकेश राणा, सांवलराम, कजोडमल मीणा, किशोरकुमार, सत्यनारायण बैरवा, सविता बैरवा, जय किशन, नन्दराज नंदा, अभिमन्यु भाटी सहित कमेटी के सदस्यों ने उपस्थिति दी। मंच संचालन सबीना और ऊर्मिला ने किया।