कोविड-19 प्रथम डोज वैक्सीनेशन कैम्प में 45 से अधिक उम्र के लोगों की सरदारपुरा के महावीर क्रीड़ा खेलूकद सभागार में वैक्सीनेषन

जोधपुर। भैरूबाग जैन मंदिर के सामने ईदगाह रोड स्थित महावीर क्रीडा खेलकूद सभागार में राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान व वार्ड 53 पार्षद प्रकाश जैन, 54 पार्षद रामरूवरूप प्रजापत, पार्षद 57 परवीन इलियास मोहम्मद व वार्ड 55 अनिल प्रजापत की देखरेख में आयोजित दो दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प का जोधपुर नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की वार्ड 55 अनिल प्रजापत  ने कहा कि दो दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प में इन्सीडेन्ट कमान्डर कंचन राठौड़, जोन इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ सिंह, सेक्टर सरदारपुरा प्रभारी डा. तेजस मित्तल, डा. ध्रुवपाल, सुरेश शर्मा, समाजसेवी मोहम्मद साजिद, बीएलओ व कोरोनाकाल कोविड व वैक्सीनेशन योद्धा शौकत अली लोहिया बाबु सिंह, गजसिंह, कल्पना जोशी, अरुणा जोशी, सीमा माथुर, किरण व्यास, मिनाक्षी शर्मा, सरोज कुमावत, गीता वर्मा, तारा पुरोहित, कविता, स्वास्थ्य मित्र अर्शी नाज, मोईन अख्तर लोहिया, मनीष रोहतगी के सहयोग से दो दिवसीय कोविड-19 प्रथम डोज वैक्सीनेशन कैम्प में 45 से अधिक उम्र के नौ सौ एक से अधिक लोगों की वैक्सीनेषन सेक्टर सरदारपुरा द्वारा महावीर क्रीड़ा खेलूकद सभागार में सफलतापूर्वक की गई समाजसेवी शिक्षक, कोरोनाकाल कोविड वैक्सीनेशन योद्धा व बीएलओ शौकत अली लोहिया ने कहा कि इस मौके पर कैम्प में जोधपुर नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा सहित वार्ड 53 पार्षद प्रकाश जैन, 54 पार्षद रामरूवरूप प्रजापत, पार्षद 57 परवीन इलियास मोहम्मद व वार्ड 55 अनिल प्रजापत की मौजुदगी में पार्षद कुश गहलोत, पार्षद प्रतिनिधि हकीम मारवाड़, समाजसेवी मोहम्मद साजिद, सुरेश शर्माराजेन्द्र लुणिया, प्रवीण हर्ष, रकमा जोधपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोअज्जम ने कैम्प की व्यवस्थाओं के साथ वैक्सीनेशन में काम करने वाले मेडीकल टीम के डाॅक्टर्स, नर्सिंग स्टाॅफ, बीएलओ व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। दो दिवसीय कैम्प के दौरान सेक्टर सरदारपुरा टीम द्वारा आनन्द सिनेमा स्थित सिख गुरूदारे में भी एक सौ चैरानवे लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन टीके से लाभान्वित किया गया समाजसेवी शिक्षक, कोरोनाकाल कोविड वैक्सीनेशन योद्धा व बीएलओ शौकत अली लोहिया ने कहा कि कोविड-19 टीका आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कोविड-19 से होने वाली बीमारियों से आपको बचाता है। आप सभी 40 से अधिक उम्र के सम्मानीय नागरिक ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सेन्टर पर आकर स्वयं, परिवार के सदस्यों के कोविड-19 टीका लगवाकर सुरक्षित व स्वस्थ रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button