भाजपा ने समर्पण निधि संग्रह अभियान के किए मंडल संयोजक नियुक्त
सिरोही। (जयन्तिलाल दाणा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आदेशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार समर्पण निधि संग्रह अभियान के जिला संयोजक तुलसीराम पुरोहित ने समर्पण निधि संग्रह अभियान के हेतु 17 मंडलों के संयोजक नियुक्त किए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि शिवगंज नगर मंडल वेना राम प्रजापत,कालंद्री मंडल नैन सिंह राजपुरोहित,रोहिडा मंडल भेराराम माली,रेवदर मंडल मदन लाल जोशी,आबूरोड नगर अजय वाला,माउंट आबू अर्चना दवे,अनादरा शोपाराम चैधरी, झाडोली कालूराम माली,सिरोही नगर अशोक पुरोहित,सह संयोजक अरुण ओझा,जावाल महेंद्र प्रजापत,पालडी एम ललित देवासी,कैलाश नगर गणपत प्रजापत, पिंडवाड़ा रमेश, स्वरूपगंज लक्ष्मण पुरोहित,भाकर कीर्ति टाक,आबूरोड ग्रमीण अशोक सेन की घोषणा की। अभियान के जिलासयोजक तुलसीराम पुरोहित ने बताया कि 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बूथ स्तर पर समर्पण निधि अभियान चलाया जाएगा। 28 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जिला स्तर पर समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।