अम्बेड़कर कल्याण सप्ताह का किया शुभारंभ
सिरोही, 8 अप्रैल। (जयन्तिलाल दाणा)।अखिल भारतीय ‘‘भारत रत्न’’ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति, मुख्यालय सिरोही एवं भारत सरकार, राज्य सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ.भीमराव अम्बेड़कर कल्याण सप्ताह समारोह साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ रिच्छेश्वर महादेव मंदिर नांदिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी लुम्बाराम मेघवाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रथम दिन संविधान निर्माता डॉ.बी.आर.अम्बेड़कर का देशहित में योगदान पर परिचर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम अध्यक्षता के रूप में एन.के.खोरवाल भारत स्काउड गाइड सिरोही व कार्यक्रम की व विशिष्ठ अतिथि के रूप में मूलसिंह भाटी, स्काउड गाइड सचिव पिण्डवाडा ब्लॉक मंच पर मौजूद थे। सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से बाबा साहेब भीमराम अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कृतज्ञ राष्ट्र की और से उनका आभार प्रकट किया गया। एन.के.खोरवाल ने बाबा साहेब भीमराम अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश ड़ाला तथा देशहित में संविधान निर्माता के योगदान पर परिचर्चा की। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मूलसिंह भाटी ने भी अपने विचार व्यक्त कर बाबा साहेब के देशहित में त्याग को याद किया। इस मौके पर सीनियर माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान रमेशजी खण्डेलवाल ने भी अम्बेडकर साहब पर विस्तृत सारगर्भित वार्ता देकर छात्रों को राष्ट्रभक्ति की ओर प्रेरित किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत स्काउड गाइड जिले के सभी छात्र छात्राएं व व्याख्याता अनिल परमार, नारायणलाल प्रजापत, लक्ष्मणसिंह, हडमतसिंह, सज्जनसिंह देवड़ा, भगारामजी मेघवाल सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित थे।