लघु उद्योग भारती की 67वीं इकाई गठित
जोधपुर। लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश की 67वीं व जोधपुर अंचल की 28वीं इकाई रानी-फालना का गठन किया गया जिसमें अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द, प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा, जोधपुर अंचल अध्यक्ष शंातिलाल बालड आदि उपस्थित थे।
अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द ने लघु उद्यमियों से अपनी उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। जोधपुर अंचल अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने लघु उद्योग भारती द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जोधपुर, पाली, बालोतरा, सुमेरपुर, बाली व रानी-फालना के उद्यमी उपस्थित थे।
प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने रानी-फालना इकाई के कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें नरेन्द्र आर सुथार को अध्यक्ष, विजय सुराणा को उपाध्यक्ष, उमेश शर्मा को सचिव, किरण मालवीय को सहसचिव, राकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हेमन्त राणावत, अशोक परमार, सुनील चौधरी, मुकेश मालवीय, विजय मालवीय, रामकिशोर गोयल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।