ई-पत्रिका अभिव्यक्ति का वर्चुअल विमोचन
जोधपुर। बीआर बिड़ला पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यार्थियों की रचनात्मकता को नया आयाम देने एवं विद्यालय के 29 वर्षों के एकेडमिक्स एक्सीलेंस को दर्शाती ई-पत्रिका अभिव्यक्ति 2020-21 का वर्चुअल विमोचन किया गया।
विद्यालय प्रबंधक अर्चना बिड़ला ने अभिव्यक्ति पत्रिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालयी पत्रिका विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शब्दों के शृंगार को कल्पनाशीलता के रूप में एक नया स्वरूप प्रदान करती है। पत्रिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने बदलते वैश्विक परिदृश्य को शिक्षा के माध्यम से दुनिया को बेहतर बनाने, पर्यावरण-संरक्षण जैसे संवेदनशील विषयों को कविताओं, लेखों एवं चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया है। प्रबंधक सिद्धार्थ बिड़ला ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डोरिस बुच, मुस्कान चैधरी, पार्थ बोहरा, आयुष खूबचंदानी, भागीरथ चौधरी एवं विक्रम सिंह राजपुरोहित ने स्कूल ऑफ माय ड्रीम तथा ये जिंदगी विषयक कविता प्रस्तुत की। फेसबुक लाइव के माध्यम से अभिभावकों ने भी भागीदारी निभाई। संचालन प्रियंका कल्ला, पाखी शुक्ला एवं अपूर्वपाल सिंह ने किया।